कलेक्टर ने की उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास विभागों की समीक्षा

जबलपुर: मंगलवार को आयोजित उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए चिन्हित भूमि का आवंटन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टार्टअप्स और एमएसएमई उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर और सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लक्ष्य से 34% अधिक उपलब्धि दर्ज की गई। साथ ही आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और “सीखो कमाओ योजना” में स्थानीय संस्थानों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संकेत दिया कि अगली बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य एवं तकनीकी संस्थानों को भी शामिल कर स्वरोजगार के अवसरों को और व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में विनीत कुमार रजक, एम एस मरकाम और अर्पित शुक्ला उपस्थित रहे।

Next Post

बस चालकों पर कार्रवाई से ऑपरेटरों ने जताया विरोध

Wed Apr 22 , 2026
जबलपुर: शहर में बस चालकों के खिलाफ आरटीओ द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई को लेकर बस ऑपरेटरों ने मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बस ऑपरेटरों ने विभागीय कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि पिछले लगभग 15 दिनों से केवल […]

You May Like