काला जादू दिखाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बड़वानी। काला जादू दिखाकर रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को प्रभारी पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में शहर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि फरियादी ने शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जून 2025 को मेरी मुलाकात आसिफ पिता इकबाल शेख निवासी भैलसा मोहल्ला चंचल चौराहा बड़वानी से हुई थी। इसके बाद हम साथ में रहने लगे, आसिफ ने मुझसे दिल्ली के हजरत मोहम्मद अजलान सैयद का जिक्र कर काले जादू से मेरे घर के अंदर रूपयों की बारिश कराने का भरोसा दिलाया। तो मैंने भरोसे में 21 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग समय पर उसको 2 लाख 82 हजार रूपए नगद व फोन पे नंबर 9301482347 पर एक लाख 18 हजार रूपए ऐसे कुल 4 लाख रूपए दिए, उसके बाद आसिफ ने कपड़े में बंधी चीजें मेरे घर रखने का बोला और कहे मुताबिक उन चीजों को मैंने नर्मदा नदी में बहा दिया और दिल्ली से आए कागजों को भी नदी किनारे जला दिए थे। फिर आसिफ मुझे उसकी बातों मे उलझा कर मुझ पर इस्लाम धर्म कबूल करने दबाव बनाने लगा। नहीं कबूल करने पर मेरी मां मंजुलाबाई बामनिया को जान से मारने की धमकी देने लगा। मैंने यह सब करने से मना किया तो मुझे अश्लील गालियां देने लगा, तब मैंने उससे बोला कि मुझे मेरे रूपए वापस दे दे, मुझे तेरे से कोई काम नहीं कराना है, तो आसिफ मुझसे कहने लगा कि अभी हजरत को पढ़ाई करने के लिए पालनपुर और दिल्ली जाना पढ़ेगा, जहां खर्चा लगेगा। मेरे द्वारा रूपए वापस मांगने पर धमकी देता था कि मैं तेरे घर जाकर बोल दुंगा कि तुने मुझे रूपए तेरी मां को मारने के लिए दिए हैं और अश्लील गाली-गलौच करने लगा। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी आसिफ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने एससी/एसटी एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीयन कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशन में थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल जब्त कर लिया गया है और आरोपी को पीआर पर लिया जा रहा है।

Next Post

रिटायरमेंट से पहले एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, आरोपी बस चालक की तलाश जारी

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के तूमड़ा जोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक एएसआई की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. यात्री बस की चपेट में आए पुलिस विभाग के कर्मचारी रहे शंकर सिंह ठाकुर कुछ ही महीनों बाद नौकरी से रिटायर्ड होने वाले थे. आरोपी बस चालक […]

You May Like