सतना: ट्रेन से उतरे व्यक्ति को संदिग्ध जानकर जब जीआरपी ने तलाशी ली तो उसके बैग से 30.6 किलो चांदी बरामद हुई. इतना मात्रा में चांदी रखने को लेकर किसी तरह के दस्तावेज नहीं होने के कारण जीआरपी द्वारा जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के दौरान जीआरपी द्वारा कड़ी निगरानी की जाती है.
इसी कड़ी में बुधवार की सुबह साढ़े 4 बजे जब निजामुद्दीन-जबलपुर सुफा महाकौशल एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्र. 1 पर आकर रुकी तो जीआरपी सतर्क हो गई. इसी दौरान ट्रेन से उतरा एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया. आशंका के समाधान के लिए जीआरपी द्वारा उक्त यात्री को रोककर पूछताछ की गई. जिसके जरिए व्यक्ति की पहचान पंकज सोनी पिता नवल किशोर सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी चौक बाजार मंडी रामदास गली कंश मथुरा उप्र के तौर पर हुई.
व्यक्ति के कंधे पर दो पि_े बैग लटके हुए थे. जिनकी तलाशी लिए जाने पर उसमें 30 किलो 618 ग्राम चांदी बरामद हुई. बरामद चांदी की कीमत 34 लाख 88 हजार रु आंकी गई. लेकिन जब जीआरपी प्रभारी ने इतनी मात्रा में चांदी रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे तो व्यक्ति प्रस्तुत नहीं कर सका. जिसे देखते हुए जीआरपी द्वारा चंादी को जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई.
