ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम पर की चर्चा, बमबारी वाले परमाणु स्थलों के निरीक्षण से किया इनकार

तेहरान, 23 जून (वार्ता) ईरान ने स्पष्ट किया है कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ हुई वार्ता में उसके मिसाइल कार्यक्रम पर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही हाल के संघर्ष के दौरान निशाना बनाये गये परमाणु स्थलों का अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने मंगलवार को कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमताएं अमेरिका के साथ वार्ता का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने कहा, “ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं हुई।”

श्री बकाई ने यह भी कहा कि संघर्ष के दौरान हमलों का निशाना बने परमाणु स्थलों पर आईएईए निरीक्षकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें स्विट्जरलैंड में ईरानी अधिकारियों और आईएईए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के बीच बैठक होने का दावा किया गया था। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की प्राथमिकता अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना तथा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते का क्रियान्वयन अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप होना चाहिये। श्री पेजेशकियान ने कहा कि वार्ता की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि दोनों पक्ष सहमत दायित्वों का पूरी तरह पालन करें और उन्हें व्यवहार में लागू करें। उन्होंने कहा कि सहमति वाले पाठ से बाहर दिए गए बयान वार्ता को आगे बढ़ाने में मददगार नहीं हैं।

.....

Next Post

मां पर जादू-टोने का शक, 12 साल के बेटे की हत्या कर खाई में फेंका शव

Tue Jun 23 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम ताईखेड़ा में मृतक की मां पर जादू टोने का शक होने पर उसके 12 वर्षीय पुत्र को 2 आरोपियों द्वारा अगवा कर लोहे की राड से मारपीट कर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बंद कर बाइक से […]

You May Like