नरवाई जलाने पर नौ व्यक्तियों पर लगा 22 हजार जुर्माना

जबलपुर: नरवाई जलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर जिले की गोरखपुर तहसील के अंतर्गत नौ व्यक्तियों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार नरवाई जलाने के दोषी प्रत्येक व्यक्ति पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इनमें ग्राम पड़ुआ के सत्तू सिंह और फूल बाई पटेल, ग्राम बमुरहा हिनौता की छोटी बाई, ग्राम छीतापार के दालचंद, ग्राम कूड़ा के सुरजीत सिंह, ग्राम पिण्डरई की चम्पा बाई तथा ग्राम जमुनिया के मानकुंवर, राजेन्द्र कुमार, सर्पेश कुमार एवं ऋषि कुमार पटेल शामिल हैं।

Next Post

एक्सपायरी डेट की मिली खाद्य सामग्री, गौर नदी में बहा रहे थे गंदा पानी

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने सोमवार को राँझी तहसील के अंतर्गत ग्राम गुरैया स्थित रैनबसेरा रिसॉर्ट में दाबिश देकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिसॉर्ट के किचन में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री रखी पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया है। इसके अलावा […]

You May Like