भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न महान विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वरैया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है और उनका समर्पण, दूरदर्शिता एवं अभियांत्रिकी कौशल सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन बाबूजी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए संगठन और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।मुख्यमंत्री ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा के पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
