बेकाबू वाहन ने गौवंशों को कुचला, 6 की मौक़े पर मौत, 4 गंभीर 

शहडोल। जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात बेकाबू वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 6 से ज्यादा गौवंशों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गौ सेवक और गौ रक्षक मौके पर पहुंचे, घायल गौवंशों को इलाज के लिए गौशाला भेजा गया। पुलिस अब फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

यह पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-43 पर पंचवटी चौराहे के समीप गौवंश सड़क पर एकत्र थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गौवंशों को रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मवेशियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सड़क पर ही तड़पते हुए 6 से ज्यादा गौवंशों ने दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद बेकाबू वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सड़क पर तड़पते गौवंशों को देखकर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गौ सेवकों को दी।

Next Post

यूक्रेनी सेना ने रूस के बेलगोरोद इलाके में 59 हमले किए: गवर्नर

Thu Jul 30 , 2026
कीव, 30 जुलाई (वार्ता) रूस में बेलगोरोद के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर शुवायेव ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने उनके इलाके की 16 नगरपालिकाओं पर 59 हमले किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वायु रक्षा इकाइयों ने 97 ड्रोन को रोक दिया। श्री शुवायेव ने कहा, “पिछले […]

You May Like