इंदौर: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. यह विशेष ट्रेन 25 नवंबर 2025 को इंदौर से रवाना होगी. यात्रा का नाम ‘दो ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन’ रखा गया है.इस यात्रा के दौरान यात्री 10 रातें और 11 दिन तक तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।
ट्रेन इंदौर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर से भी यात्रियों को अपने साथ लेगी. यात्रा पूरी तरह सर्व-समावेशी होगी. इसमें आरामदायक रेल यात्रा के लिए एलएचबी कोच, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, होटल में ठहरने की सुविधा, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं. बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या अधिकृत एजेंटों के जरिए की जा सकती है. इसके अलावा यात्री इंदौर, भोपाल और जबलपुर रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं.
किराया और श्रेणियां
एसएल इकॉनामी : 20,000 प्रति यात्री
3एसी स्टैंडर्ड : 32,800 प्रति यात्री
2एसी कम्फर्ट : 43,300 प्रति यात्री
