
दमोह. भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी व समाजसेवी उमा गुप्ता का बुधवार 15 जुलाई की सुबह निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। उमा गुप्ता उर्फ कैलाश भंडार के नाम से भी जाने जाते थे।उनके निज निवास वैशाली नगर से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो हटा नाका पहुंची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने भाग लिया।हटा नाका में अंतिम यात्रा के उपरांत सभी ने 2 मिनट का मौनधारण कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।उमा गुप्ता सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से भाजपा और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
