हरनामपुर में गल्ला व्यापारी की दुकान से 8 लाख की चोरी

सतना: मैहर शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला हरनामपुर का है, जहां चोरों ने गल्ला व्यापारी की दुकान से लाखों रुपये पार कर दिए। चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई। लगातार हो रही चोरी की वारदात से अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना अमन ट्रेडर्स नामक गल्ला खरीदी की दुकान की है, जिसके संचालक राजेश अग्रवाल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक से नकद राशि निकालकर दुकान लाए थे। यह रकम रविवार को व्यापारी को भुगतान करने के लिए रखी गई थी, जिसमें लगभग आठ लाख रुपये काउंटर पर रहे थे।

रविवार सुबह करीब 11 बजे राजेश अग्रवाल दुकान में बैठे हुए थे। इस दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और गल्ला बेचने की बात करने लगा। उसी समय दुकान के बाहर किसी व्यक्ति ने राजेश अग्रवाल को बुलाया। जैसे ही वह बाहर निकले मौके का फायदा उठाकर पहले से फिराक में बैठा चोर दुकान के अंदर घुस गया और काउंटर का ताला खोलकर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब दुकान संचालक लौटे तो देखा कि काउंटर खुला हुआ है और रखे हुए पैसे गायब हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थी। इसके बाद व्यापारी संघ के अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।घटना के बाद जैसे ही इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी व्यापारी वर्क को लगी तो व्यापारी संघ के लोगों के द्वारा इक_ा होकर मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की जा रही है।

 बोरी में भरकर ले गए
राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में यह पांचवीं बार है, जब उनकी दुकान में चोरी की वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह में अपने घर से दुकान आया और नकदी 7 से 8 लाख रुपये काउंटर पर रखा जिसके बाद एक युवक के द्वारा उन सभी पैसों को बोरी में भरकर रफू चक्कर हो जाया गया, जिसके बाद उसे पूरे घटनाक्रम की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

विजयपुर एवं श्योपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध, थाना घेरा

Mon Sep 15 , 2025
श्योपुर:विजयपुर एवं श्योपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करते हुए मुस्लिम समाज ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।मुस्लिम समाज ने आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। विजयपुर में मुस्लिम समाज ने थाने का घेराव भी किया। दरअसल, वे ग्वालियर […]

You May Like