बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियाँ तत्काल शुरू कर दें

रीवा।कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष मानसून के समय से एक सप्ताह पहले पहुंचने तथा अच्छी वर्षा का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है. बाढ़ तथा अतिवृष्टि से राहत और बचाव की तैयारियाँ तत्काल शुरू कर दें. जल संसाधन विभाग के अधिकारी त्योंथर तथा जिला स्तर में कंट्रोल रूम बनाकर बाणसागर परियोजना तथा उत्तरप्रदेश के मेजा, सिरसी एवं अदवा बांधों के कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहें. एसडीएम त्योंथर तथा जवा बाढ़ से प्रभावित होने वाले 120 गांवों में राहत शिविर के लिए उचित स्थलों का चिन्हांकन कर लें. बाढ़ की स्थिति में गोताखोर दल, नाव चलाने वाले, जेसीबी तथा क्रेन चलाने वाले आपरेटर आदि की सूची बनाकर उनके फोन नम्बर कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा दें. पंचायत स्तर पर भी बाढ़ राहत और बचाव के उचित प्रबंध कर लें. अतिवृष्टि अथवा बाढ़ की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें. कंट्रोल रूम में पंजी संधारित कर महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रतिदिन दर्ज करें.

Next Post

नगर निगम टैंकर ने मारी टक्कर, दो नाबालिग समेत तीन 3 घायल

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर। सिंधी कैंप, सिद्ध बाबा रोड स्थित नर्मदा नर्सरी स्कूल के बाहर नगर निगम की ओर से पानी लेकर जा रहे ट्रैक्टर टेंकर ने शाम 5:05 मिनिट पर राहगीरों को टक्कर मार दी जिसमें दो बच्चे व एक महिला को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल क्षेत्रीय लोगों […]

You May Like