मनमाने बिजली बिलों से परेशान निवारी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

छतरपुर। बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान निवारी गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने “विद्युत विभाग की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए छतरपुर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें बिजली बिलों में मनमानी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ परिवारों के बिल तो बिना मीटर रीडिंग के ही अत्यधिक राशि के आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जाती।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की कि सभी उपभोक्ताओं के बिलों की जांच कर वास्तविक खपत के अनुसार सही बिल जारी किए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बुडरख के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue Oct 7 , 2025
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुडरख गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 28 वर्षीय युवक देशराज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देशराज ग्राम सेवड़ी से अपने घर बुडरख लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे […]

You May Like