
मंडला: मंडला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान शहर में नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करते पाए गए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 51 एबी 0978, एमपी 51 एए 8254 और एमपी 51 जेडडी 6034 के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की।
बताया गया कि तीनों ट्रैक्टर चालकों से 15 हजार रुपये का चालान वसूल किया गया। थाना महाराजपुर पुलिस ने चालकों को भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त समझाइश दी। ट्रैक्टर चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि ट्रॉली का अनिवार्य रूप से वाणिज्यिक पंजीयन कराना है, सभी वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखना है, शहर में वाहन का संचालन निर्धारित समय पर ही करना। इसके साथ ही ट्रैक्टर पर लेबर या अन्य व्यक्तियों को नहीं बैठाने की समझाइश दी। बताया गया कि इससे पूर्व भी थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा नो एंट्री के उल्लंघन पर 6 ट्रैक्टर चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई थी,
