जहरीले सर्प के काटने से बालक की मौत


देवसर:जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम राजा सरई निवासी एक बालक को अल सुबह 4 बजे चारपाई पर सोते समय सर्प ने चढ़ कर काट लिया, जहां बालक की मौत हो गई। घटना के संबंध में जियावन थाना के पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा सरई निवासी हजरत अली पिता अब्दुल नईम उम्र 10 वर्ष घर के बाहर सामने चारपाई पर सो रहा था।

इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने चारपाई पर चढ़ कर हजरत अली के हाथ में काट लिया। मृतक के पिता के अनुसार सर्प ने हजरत के हाथ में दो जगह काटा था। शोर-शराबा किया तो, तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में गीर गांव के पास सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया और इसके बाद थाना में सूचना दिया। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

रिटायर्ड पीडब्लूडी कर्मचारी का मोबाइल हैक कर 2.13 लाख की ठगी

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज में रहने वाले एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उनके पूरे परिवार की जमापूंजी पर हाथ साफ कर दिया। ठगों ने पीड़ित, उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी के अलग-अलग बैंकों में स्थित 5 खातों से किस्तों में कुल 2,13,478 उड़ा लिए। लार्डगंज पुलिस […]

You May Like