खंडवा: नक्षत्र गार्डन के पास पान की टपरी में घुसी कार, 3 बच्चे घायल

खंडवा। शहर के पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवकार नगर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नक्षत्र गार्डन के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित पान की एक टपरी (दुकान) में जा घुसी। इस दुर्घटना में वहां मौजूद तीन बच्चे घायल हो गए हैं। धमाके के साथ दुकान में घुसी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे टपरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का सामान बिखर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन टपरी के पास खड़े तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी :घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रहवासियों ने तत्काल घायलों को संभाला। सूचना मिलते ही पदम नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

शाही शादी चर्चाओं मे, जिले मे पहली बार दूल्हा-दुल्हन की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई

Sat Feb 7 , 2026
पन्ना। पन्ना में हुई शाही शादी जिले भर मे चर्चा का विषय बनी है। जिले मे पहली बार गांव से दूल्हा अपने अजयगढ़ तहसील स्थित ग्राम पिस्टा से हेलीकॉप्टर मे पन्ना आया और स्थानीय शानवी लैंड होटल मे धूमधाम से शादी हुई और आज दुल्हन को विदाकर वापस अपने गांव […]

You May Like