एक्सिओम-4 मिशन में इसरो करेगा सात माइक्रोग्रैविटी प्रयोग

चेन्नई, 08 जून (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आगामी एक्सिओम-4 एक्सिओम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) मिशन के दौरान सात माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान प्रयोग करेगा। मिशन का संचालन भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला करेंगे।

यह मिशन 10 जून को सुबह 612 बजे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से भारतीय समयानुसार रवाना होगा।

इसरो ने कहा कि मानव स्वास्थ्य, भौतिक/जीवन विज्ञान, सामग्री अनुसंधान, नवीन दवा विकास और जैव प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में संभावित अनुप्रयोगों के साथ माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान का क्षेत्र राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय को महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इसरो ने विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं/शैक्षणिक संस्थानों के भारतीय प्रधान अन्वेषकों (पीआई) द्वारा प्रस्तावित सात सूक्ष्मगुरुत्व अनुसंधान प्रयोगों को इसरो के गगनयात्री के साथ आगामी एक्सिओम-4 मिशन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर कार्यान्वयन के लिए सूचीबद्ध किया है।

Next Post

खोजाखेड़ी में दो पक्षों में चली लाठी और हथियार,आधा दर्जन से अधिक घायल

Sun Jun 8 , 2025
दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजाखेड़ी में जमीनी और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में आधा दर्जन से अधिक घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में पुलिस ने दाखिल कराया है.जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट द्वारा किए जाने के उपरांत एक […]

You May Like