भोपाल के तीन स्कूलों को धमकी भरा ‘मेल’ मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की तीन अलग-अलग स्कूलों को कथित तौर पर बम से उड़ाने का धमकी भरा ‘मेल’ मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और वह अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी के टी टी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल सहित दो अन्य स्कूलों को कल बम से उड़ाने की धमकी भरा ‘मेल’ मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिस पर पुलिस हरकत में आ गयी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को मिला ‘मेल’ तमिल भाषा में था और मेल में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गयी थी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

यादव ने सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Tue Mar 11 , 2025
भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। डॉ यादव ने कहा […]

You May Like