यादव ने सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

डॉ यादव ने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, श्री सिंह ने अपने व्यवहार, स्नेह एवं आत्मीयता से सम्मान प्राप्त किया और कार्यकर्ताओं के बीच अलग छवि बनाई। आमजन के बीच वे ‘मम्मा’ के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन से संगठन सहित भोपालवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Next Post

औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों पर जयवर्धन ने उठाए सवाल

Tue Mar 11 , 2025
भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने राज्य में हाल ही में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) और इससे जुड़े अन्य आयोजनों में एक वर्ष के दौरान 30 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के निवेश प्रस्ताव आने संबंधी दावे […]

You May Like