भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला पापड़ केंद्र में शनिवार को नई आटा चक्की मशीन का उद्घाटन किया गया। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय राज वैद्य, मुख्य प्रबंधक उमेश श्रीवास्तव एवं अरविंद कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा केंद्र की गतिविधियों, संचालन और महिलाओं के कौशल विकास एवं आय सृजन से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष प्रीति दानी ने मसाला केंद्र एवं वेलफेयर सेंटर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
संजय राज वैद्य ने बीएचईएल और भारतीय स्टेट बैंक के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए बीएचईएल लेडीज वेलफेयर सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सदस्यों के कौशल, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।
केंद्र की सचिव दीपाली गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। युकांशी देवांगन एवं निशा मीना ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
