कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत,16 साल का नाबालिग चला रहा था गाड़ी

रतलाम। शहर के औद्योगिक थान क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। कार नाबालिग चला रहा था। बच्चे के परिजन तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बालक का नाम ऋषिक पिता सचिन तिवारी 2 वर्ष हैं। ऋषिक पूर्व क्राइम ब्रांच अधिकारी रमेश तिवारी का पोता हैं। बच्चा घर के अंदर खेल रहा था। खेलते हुए अचानक से घर के बाहर आया। तभी शनि मंदिर की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चे के सिर में ंचोंट आने से वह बेसुध हो गया। इसी दौरान घर के सदस्य व पडोसी भी आ गए। तुरंत बेटे को लेकर परिजन 80 फीट रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहंचे,वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चा जुड़वा था। घटना के पहले दोनों भाई घर के अंदर खेल रहे थे। कार से टकराने के कुछ देर पहले ऋषिक दादी की गोद में था। दादी के हाथ में पूजा की थाली होने के कारण उसे नीचे उतारा था।, वह दौड़ता हुआ घर से बाहर निकला। इसी दौरान कार की टक्कर लग गई । बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

जिस कार से टक्कर हुई है वह 16 साल का नाबालिग चला रहा था। बालक उसी क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता हैं। पिता गांव से सुबह कार से बेटे से मिलने आए थे। तभी बेटे ने पिता से कहा कार से एक चक्कर लगाकर आता हूं। उसी दौरान गली में बच्चा कार की टक्कर से घायल हो गया।

डीएसपी अजय सारवान ने बताा कि कार नाबालिग चला रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग कार लेकर एक राउंड लगाने के लिए घर से निकला था। अचानक बच्चा खेलते हुए बाहर आया। कार की चपेट में आने से उसकी दुखत मौत हो गई। बालक और उसके पिता पर अपराध दर्ज किया हैं।

Next Post

खान यूनिस में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट मुख्यालय पर हमला निंदनीय : आइएफआरसी

Mon Aug 4 , 2025
जिनेवा, 4 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस महासंघ (आइएफआरसी) और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज फेडरेशन ने खान यूनिस में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी(पीआरसीएस) मुख्यालय पर हमले की निंदा की है। इस हमले में एक पीसीआरएस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके […]

You May Like