जिनेवा, 4 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस महासंघ (आइएफआरसी) और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज फेडरेशन ने खान यूनिस में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी(पीआरसीएस) मुख्यालय पर हमले की निंदा की है।
इस हमले में एक पीसीआरएस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके अलावा एक नागरिक भी जख्मी हो गया जो घटनास्थल पर लगी आग को बुझाने में मदद कर रहा था।
आइएफआरसी ने रविवार को जारी एक बयान में नागरिकों और मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के साथ-साथ रेड क्रिसेंट प्रतीक का सम्मान और संरक्षण का आह्वान किया है।”
आइएफआरसी की स्थापना सन् 1919 में हुई थी और इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में है।
