बाल एवं युवा शिक्षण शिविर में संस्कृति-संस्कारों का शंखनाद

भोपाल। दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में आयोजित 18वें बाल एवं युवा शिक्षण शिविर का शुभारंभ संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के संदेश के साथ हुआ। आठ दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को धार्मिक ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराया जा रहा है।

शिविर प्रभारी मोहित बड़कुल ने बताया कि शिविर में सरल एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने की कला सिखाई जाएगी। इसके लिए बाहर से आए विद्वान पं. अशोक मांगुलकर और पं. रितेश शास्त्री (इंदौर) विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा भारत की अमूल्य सांस्कृतिक एवं संस्कारिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर मुमुक्षु मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री देवेंद्र बड़कुल, राजीव मोदी, अनुभव जैन, आशुतोष जैन, संजीव जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

सिंघई और बड़े बाबा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण, उर्वरक के नमूने लिए गए

Thu Jun 4 , 2026
सागर। सागर जिले के बण्डा मे कृषि विभाग की टीम द्वारा निजी उर्वरक विक्रेता सिंघई कृषि सेवा केंद्र बंडा एवं बड़े बाबा कृषि सेवा केंद्र बंडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संधारित अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा उर्वरक के नमूने लेने की कार्यवाही की गई। […]

You May Like

मनोरंजन