ग्वालियर में 3 दिन नहीं अब रोज चलेगी दिल्ली की फ्लाइट

ग्वालियर। ग्वालियर शहर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट अब रोज चलेगी। दिल्ली में रनवे पर चल रहे काम के चलते इस फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन के लिए कर दिया था। फ्लाइट के सप्ताह में तीन दिन करने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले यात्री वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों के भरोसे थे। ग्वालियर से दिल्ली पहुंचकर यात्री दूसरे शहरों की फ्लाइट पकड़ रहे। क्योंकि ग्वालियर से तीन शहरों की ही फ्लाइट का संचालन होता है। ऐसे में दिल्ली के लिए डेली फ्लाइट से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

*लगातार तीन महीने से यात्री हो रहे कम*

दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन रहने से यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। हालात यह है मुंबई के बाद दूसरे नंबर में दिल्ली की फ्लाइट रहती थी। तीन महीने से दिल्ली की फ्लाइट तीसरे नंबर पर चल रही है।

Next Post

मोदी जी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कोहिनूर की तरह चमक रहे: CM डॉ यादव

Thu Sep 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को राजधानी भोपाल में उनके जीवन पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं देखी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ फिल्म का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like