संकल्प को साकार करने निभाएं सक्रिय भूमिका

सीहोर। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, विधि, व्यापार, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मुख्य वक्ता राजो मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है. कार्यक्रम में मारूति शिशिर, बाबूलाल पटेल, रिटायर्ड कैप्टन संजय कुलकर्णी, डॉ. अशोक जायसवाल एवं तारा कटारिया सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया. सम्मेलन में वरिष्ठ अधिवक्ता, व्यवसायी, चिकित्सक, सेवानिवृत्त सैनिक, अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

 

 

 

Next Post

जनकल्याण शिविर शुरू: सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

Mon Jun 15 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलों एवं जनपदों में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है. कलेक्टर ने निर्देश […]

You May Like