रोबोटिक्स में चमके राम शांति विद्या मंदिर के सितारे, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

पांढुरना, नगर के राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने World STEM & Robotics Olympiad (WSRO) Regional Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के छात्र तनिश पराडकर एवं श्री गुजर को “LEGO Line Following Robot” श्रेणी में Special Award से भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत और नवाचार को निर्णायकों ने सराहा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रोबोटिक्स, विज्ञान और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है, जो 26 और 27 सितंबर 2026 को गोवा के पेड्डैम इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।

शाला चेयरमैन सुभाष बुधराजा, डायरेक्टर शिवम बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

पंजाब मेल की पेन्ट्रीकार में मिलीं बिना एक्सपायरी डेट लिखी 200 से अधिक पानी की बोतलें

Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान ट्रेन क्रमांक 12138 पंजाब मेल की पेन्ट्रीकार से बिना एक्सपायरी डेट लिखी (बगैर निर्माता विवरण एवं आवश्यक लेबलिंग वाली) 200 से अधिक अनाधिकृत पानी […]

You May Like