प्रताप सागर तालाब में हुआ श्रमदान, बिजावर में जल संरक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ

छतरपुर/बिजावर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में छतरपुर के प्रताप सागर तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि बिजावर विकासखंड में बावड़ी उत्सव एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रताप सागर तालाब पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र, मेंटर्स, नगर प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा समाजसेवी शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चले श्रमदान के दौरान तालाब के घाटों एवं जल क्षेत्र की सफाई कर बड़ी मात्रा में कचरा हटाया गया।

वहीं बिजावर में आयोजित बावड़ी उत्सव के दौरान चंदेलकालीन जल प्रबंधन की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया। प्राचीन बावड़ी परिसर में पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, आरती एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल के सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संकट से बचाव के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताते हुए लोगों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Next Post

छन्ना सागर तालाब पट्टा विवाद: समिति के सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रोक लगाने की मांग

Tue Jun 9 , 2026
छतरपुर। जिले की छन्ना सागर मत्स्य उद्योग एवं सिंघाड़ी उद्योग सहकारी समिति, भेलनपुरवा के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छन्ना सागर तालाब के पट्टे के आवंटन पर रोक लगाने की मांग की है। समिति का कहना है कि मामला वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन […]

You May Like