शाम को हल्की बारिश, उमस से मिली राहत

इंदौर: शहर में गुरुवार को शाम 4.30 बजे से 7 बजे तक हल्की बारिश हुई. अगले दो तीन दिन लगातार रुक रुक कर बारिश होने की संभावना बताई गई है. कल दोपहर से लेकर आज शाम तक एयरपोर्ट मौसम केंद्र के अनुसार करीब सवा इंच पानी गिरा है. शहर के पूर्वी क्षेत्र में आंकड़ा सवा दो इंच का बताया जा रहा है.मानसून की प्रदेश में आमद हो गई है.

यह बात अलग है कि मानसून तय समय से 10 दिन देरी से आया है. मौसम केंद्र एयरपोर्ट के अनुसार आज 9.2. मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है. वही कल और आज मिलाकर 31.4 मिलीमीटर यानि करीब सवा इंच पानी बरसा है. अभी तक जून महीने में 96.3 यानी पौने चार इंच बारिश हो चुकी है, जो जून महीने में सामान्य से अभी भी एक इंच कम है. मौसम विभाग द्वारा अगले दो तीन दिन तक तक तेज या मध्यम बारिश होने के आसार बताए गए हैं. अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम मानसून की दृष्टि से गति पकड़ चुका है. अगले कुछ दिनों तेज या मध्यम बारिश रुक रुक कर होने की संभावना है.

Next Post

समयसार कलश महामंडल विधान में विश्व शांति और बंधुत्व की कामना से अर्पित किए अर्घ्य

Fri Jun 26 , 2026
भोपाल। जैनमति धर्मशाला में चल रहे श्री समयसार कलश महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान जिनेंद्र का अभिषेक कर अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना की। मुमुक्षु मंडल एवं डालचंद कमल श्री बाई ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में डॉ. विवेक सागर (दिल्ली) ने कहा कि जैन दर्शन […]

You May Like