पुलिस विभाग के मुखिया की माता का निधन

उज्जैन: प्रदेश पुलिस विभाग के मुखिया (डीजीपी) की माता का सोमवार सुबह निधन हो गया। खबर मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी राजस्व कॉलोनी पहुंच गए । दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई चक्रतीर्थ पर अंतिम विदाई दी गई। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के डीजीपी कैलाश मकवाना मूल रूप से उज्जैन के निवासी हैं। उनकी 86 वर्षीय माता गंगादेवी मकवाना माधव नगर थाना क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी में निवास करती थी।

पिछले काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इंदौर अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। इसी बीच सुबह खबर सामने आई कि डीजीपी की माता का निधन हो गया है। पुलिस विभाग में जैसे ही खबर पहुंची, संभागआयुक्त आशीष सिंह से लेकर, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित तमाम अधिकारी राजस्व कॉलोनी पहुंच गए थे। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा निकल गई। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।

Next Post

सड़क टूटी, नाराज ग्रामीणों ने बैरंग लौटाए कई गिट्टी लदे हाइवा

Mon Jul 13 , 2026
शहडोल: जिले के जैतपुर क्षेत्र में क्षमता से अधिक भार वाले हाइवा वाहनों के लगातार आवागमन से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। ममरा पंचायत के ग्रामीणों ने सुबह से ही गिट्टी लदे कई हाइवा वाहनों को रोककर वापस […]

You May Like