गैस भभकने से बुजुर्ग महिला की मौत, सब्जी विक्रेता ने लगाई फांसी

इंदौर: दो अलग-अलग घटनाओं में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई. लसूडिया में दलिया बनाते समय गैस भभकने से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि टिकरिया बादशाह में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगा ली. दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.
बजरंग नगर निवासी 65 वर्षीय तेजूबाई पति स्व. दयाराम 24 अगस्त को छोटे सिलेंडर पर दलिया बना रही थीं. इसी दौरान अचानक गैस भभक गई और उनके कपड़ों में आग लग गई. गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने बताया कि मूल मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए तेजूबाई पास में एक कमरा किराए से लेकर रह रही थीं, हादसे के समय वह घर में अकेली थीं. वहीं टिकरिया बादशाह में 41 वर्षीय जितेंद्र पुत्र चत्तर सिंह ने शनिवार को घर में फांसी लगा ली. परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी. जितेंद्र सब्जी बेचने का काम करते थे. परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र तांत्रिक बाधा के वहम से परेशान थे और उन्हें लगता था कि किसी ने उन पर कुछ करा दिया है, उनका इलाज भी चल रहा था. पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

Next Post

दतिया में सिंध का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा, पुल डूबा

Sun Sep 6 , 2026
दतिया: दतिया में सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़कर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। मोहनी सागर, हरसी बांध और समोहा डैम से छोड़ा जा रहा पानी बढ़ा दिया गया है। पहले 1215 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा था।रात में इसे बढ़ाकर 1372 क्यूमेक्स कर दिया गया। इससे सिंध […]

You May Like