सिवनी कोतवाली में किन्नर समाज ने दर्ज कराई शिकायत

सिवनी, जिले में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय वार्ड टिग्गा मोहल्ला निवासी जिले के किन्नर समाज की गुरु, कशिश नायक किन्नर ने अपने साथियों के साथ सिवनी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।कोतवाली पुलिस ने मामले में एन.सी.आर. क्रमांक 0649/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। शिकायतकर्ता 37 वर्षीय कशिश नायक ने पुलिस को बताया कि कई पीढ़ियों से उनके गुरु दादगुरु सिवनी और सिवनी के चारों ओर के इलाके में नेग मांगते आ रहे हैं, जिसका प्रमाण उनके पास है।

विगत कुछ महीनों से महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों के कुछ किन्नर सिवनी जिले के भोमा, कान्हीवाड़ा, पलारी, केवलारी, बरघाट क्षेत्रों में आकर अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं।जब स्थानीय किन्नर समाज द्वारा उन्हें समझाइश दी गई कि आप यहां क्यों घूम रहे हैं, यहां से चले जाइए, तो आरोपी बेबी नायक एवं उसका चेला मुस्कान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) और अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी के अनुसार दो दिन पूर्व भी इस संबंध में थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन 22 अगस्त को पुनः वही लोग सैकड़ो चेलों के साथ गाड़ियों में घूमते देखे गए। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि भविष्य में बेबी नायक या उसके चेलों द्वारा कोई घटना घटित की जा सकती है।

Next Post

जयपुर के परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए एनटीए आयोजित करेगा फिर से परीक्षा

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को देश भर में आयोजित ‘ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा’ (एआईएपीजीईटी 2026) के दौरान जयपुर के एक केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। […]

You May Like