टनल में उतरकर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा यदि डर लगता तो सरकार नहीं गिराता

उज्जैन। दूर से डरावनी दिखने वाली निर्माणाधीन जल संसाधन द्वारा बनाई जा रही टनल में जब मंत्री तुलसी सिलावट उतर गए तो उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगा। इस पर मंत्री ने कहा कि डर लगता तो सरकार नहीं गिरता।

दरअसल सिंह 2028 के मद्देनजर खान नदी का प्रदूषण शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए कान्हा क्लज डक्ट योजना बनाई जा रही है। जिसका निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे जल संसाधन मंत्री के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी थे। दोनों मंत्री जब गहरी टनल में उतरे तो उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें डर नहीं लगा। इस सवाल के जवाब में मंत्री सिलावट ने कहा ने कहा कि डर लगता तो सरकार नहीं गिराता। 30 मीटर नीचे बन रही टनल को देखने के लिए प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सतीश मालवीय और अन्य अतिथिगण भी टनल में उतरे और टनल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, टनल से बाहर निकलने के बाद मंत्री गणों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए और कहा की यह ऐसी अद्भुत परियोजना है जिससे मां क्षिप्रा निर्मल और स्वच्छ होकर बहेगी।

श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक पर्वों पर, अनुष्ठान के दौरान पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराये जाने के लिए विभाग द्वारा कान्ह नदी पर कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना संचालित की जा रही है। जिसकी लागत राशि लगभग 919.94 करोड़ रुपए है। परियोजना के अंतर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को 18.5 किलोमीटर कट, कवर एवं 12 किलोमीटर टनल निर्माण कर उज्जैन शहर की सीमा के बाहर प्रवाहित किया जाएगा।

Next Post

भिण्ड में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Fri Aug 22 , 2025
भिण्ड। जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड के तत्वावधान में आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड बी.डी. पुरोहित, प्राचार्य आई.टी.आई. योगेश शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी उपेन्द्र शर्मा तथा काउंसलर अनीश शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों […]

You May Like