डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बढ़ा जांच का दायरा, मंडला में छापेमारी, रेस्टोरेंट, संपत्तियां मिली

जबलपुर:आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर (ईओडब्ल्यू) के शिकंजे में फंसे आदिम जाति कल्याण विभाग के संभागीय उपायुक्त जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। आरोपी की चल-अचल संपत्ति का आकड़ा राशि 6, 75, 72, 295 रूपये तक पहुंच चुका हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी और उसके करीबियों की संपत्तियां मंडला में मिली है जहां रेस्टोरेंट के साथ कई संपत्तियों की जानकारी ईओडब्ल्यू तक पहुंची हैं,जिसके बाद टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और एक टीम मंडला के लिए रवाना हो गई है। आज मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत ईओडब्लयू ने प्रकरण दर्ज करने के साथ मंगलवार से कार्रवाई शुरू की है जो गुरूवार को भी जारी रही। ये कार्रवाई जबलपुर स्थित पैतृक मकान एवं ईओडब्ल्यू, सागर की टीम नें सागर स्थित शासकीय आवास अधारताल, जबलपुर स्थित पैतृक मकान में हुई। पहले दिन 5, 89, 95, 624 रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई जबकि दूसरे 6, 75, 72, 295 रूपए की संपत्ति का खुलासा हुआ। तीसरे दिन भी जारी रही जिसमें मंडला में संपत्तियां मिली।
थाने में शराब की जब्ती, आबकारी का प्रकरण दर्ज
गोरखपुर थाना अंतर्गत शंकरशाह नगर स्थित आरोपी के आवास में मंगलवार को रेड कार्रवाई के दौरान 58 बोतल शराब मिली थी जिसे जब्त करने के बाद ईओडब्ल्यू ने गोरखपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था इसके बाद शराब की गोरखपुर पुलिस ने जब्ती बनाने के साथ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
सील फ्लैट आज खुल सकता है
भोपाल में कोरलवुड स्थित आरोपी के फ्लैट की सर्च कार्यवाही कब्जाधारी की उपस्थिति के अभाव में शेष है, फ्लैट को सील कर दिया था। सूत्रों की माने तो इस फ्लैट को आज खोला जा सकता है, जिसके बाद मंडला और भोपाल स्थित इस फ्लैट में कितनी संपत्ति मिली इसका भी पर्दा फाश होगा।

Next Post

अंतर-कलह का शिकार हो गये सांसद के बैनर - पोस्टर..?

Fri Jul 25 , 2025
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित हाल ही नियुक्त हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का महाकौशल के सबसे बड़े जिले जबलपुर का प्रथम दौरा हुआ। उनके स्वागत में शहर में जमकर पोस्टर-बाजी की गई। भाजपा के तमाम नेता अपने आप को नए प्रदेश अध्यक्ष की फोटो के […]

You May Like