9 मोटरसाइकिलें कुर्क, 147 बैंक खाते फ्रीज

सिंगरौली । बारिश थमते ही विद्युत विभाग का राजस्व अमला बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुट गया है। बकाया विद्युत राशि की वसूली के लिए पूर्व में जारी फॉर्म-बी, फॉर्म-सी के आधार पर चितरंगी विद्युत वितरण केंद्र क्षेत्र में अलग-अलग उपभोक्ताओं के परिसरों से 9 मोटरसाइकिलें कुर्क की गईं। कार्रवाई के दौरान चार उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी।

विभागीय कार्रवाई में गजराबहरा निवासी सुरेंद्र प्रसाद साहू की 23,667 रुपये की बकाया राशि के मामले में बाइक जप्त की गई। इसी तरह जग्यलाल रावत पर 26,623 रुपये बकाया होने पर मोटरसाइकिल कुर्क की गई। घोघरा निवासी श्रीकांत बैस की 30,225 रुपये की बकाया राशि के चलते बाइक जप्त की गई। विभाग द्वारा अन्य बकायादारों के विरुद्ध भी इसी क्रम में कुर्की की कार्रवाई की गई है। वहीं बकाया वसूली अभियान के तहत 1 सितंबर 2026 से अब तक कुल 147 बैंक खातों को फ्रीज करवाया जा चुका है। विभाग का कहना है कि सितंबर माह में बकायादारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भुगतान नहीं करने वालों पर नियमानुसार कुर्की, बैंक खाता फ्रीज सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लोक अदालत का आयोजन 12 को 

एमपीईबी सिंगरौली के अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने उपभोक्ताओं से लंबित बिलों का तत्काल भुगतान कर कार्रवाई से बचने की अपील की है। साथ ही 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अपने लंबित प्रकरणों एवं बकाया राशि का निराकरण कराने का आग्रह किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत बिल का समय पर भुगतान उपभोक्ता की जिम्मेदारी है और बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

25 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार

Wed Sep 9 , 2026
देवसर । कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील देवसर ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार साक्षी गौतम को 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और आवश्यक आदेश […]

You May Like

मनोरंजन