महाराजपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

ग्वालियर:महाराजपुरा (बरेठा चौकी) पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आगरा झांसी हाइवे से गुठीना जाने वाले कच्चे रास्ते पर बनी बाउण्ड्री बॉल के अंदर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है। उक्त सूचना से बरेठा चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मौके पर एक व्यक्ति खेत के पास बनी बाउण्ड्री वॉल के भीतर से शराब विक्रय करता हुआ दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर बाउण्ड्री वॉल कूद कर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक रजक पुत्र रमेश सिंह रजक उम्र 49 साल निवासी ग्राम गुठीना थाना महाराजपुरा बताया। पुलिस टीम को मौके पर 04 पेटी देशी शराब प्लेन के कुल क्वार्टर 200, 02 पेटी लाल मसाला शराब कुल क्वार्टर 100 तथा एक प्लास्टिक की बोरी में लाल मसाला शराब के 30 क्वार्टर, 02 पेटी बोल्ट कंपनी की बीयर की केन कुल 42 केन कुल अवैध शराब 80 बल्क लीटर मिली। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त शराब के संबंध में वैध लाइसेंस चाहा गया तो कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 121/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

एसएसएच-26 में एमआईटीएस को द्वितीय स्थान प्राप्त

Fri Mar 6 , 2026
ग्वालियर: माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिम्बायोसिस स्किल हैकाथॉन 2026 (एसएसएच-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह 36 घंटे का राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (एसयूएएस) में आयोजित हुआ, […]

You May Like