सेल ने आईएनएस अर्नाला के लिए की विशेष इस्पात की आपूर्ति

नई दिल्ली, 18 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने आज नौसेना में शामिल हुए भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ‘आईएनएस अर्नाला’ के लिए विशेष इस्पात की आपूर्ति की है।

सेल ने बुधवार को यहां जारी बयान में बताया कि यह न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि आयात प्रतिस्थापन की दिशा में भी एक प्रेरणादायक मिसाल है। आईएनएस अर्नाला भारत के नौसेना सुरक्षा कवच को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित आईएनएस अर्नाला के अलावा सेल ने इसी श्रेणी के सात और कोरवेट्स के लिए भी आवश्यक विशेष इस्पात की संपूर्ण आपूर्ति पहले ही पूरी कर ली है। केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण के प्रयासों को गति देने में सेल एक प्रमुख भागीदार बना हुआ है। आईएनएस अर्नाला से पहले भी सेल ने आईएनएस विक्रांत, आईएनएस विंध्यगिरि, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस सूरत जैसे अत्याधुनिक युद्धपोतों के निर्माण के लिए विशेष गुणवत्ता वाले इस्पात की सफल आपूर्ति की है।

Next Post

पंजाब और तमिलनाडु ने पुरुष वर्ग में कर्नाटक तथा महाराष्ट्र ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की

Wed Jun 18 , 2025
चेन्नई, 18 जून (वार्ता) हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 में बुधवार को पुरुष वर्ग में पंजाब ने पुडुचेरी को , तमिलनाडु ने केरल को तथा महिला वर्ग में कर्नाटक ने केरल को और महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश की टीम को हराया। आज यहां उद्घाटन सत्र के पहले मैच में कर्नाटक […]

You May Like