​राज्यपाल मंगुभाई पटेल का सांवली हेलीपैड पर भव्य स्वागत

सौंसर: प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सौंसर आगमन पर सांवली हेलीपैड पर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के गरिमामय आगमन पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।​जैसे ही राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सांवली हवाईपट्टी पर उतरा, वहां मौजूद गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
​ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार सहित स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी और प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रोटोकॉल के तहत स्वागत कर उनकी अगवानी की।

Next Post

ईंधन में बढ़ेगा एथेनॉल का हिस्सा: केंद्र ने E22 से E30 पेट्रोल ब्लेंड को दी मंजूरी, वाहन चालकों में बढ़ी चिंता

Thu May 21 , 2026
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को मौजूदा 20 प्रतिशत से आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 18 मई को E22, E25, E27 और E30 फ्यूल ब्लेंड के लिए नए मानक जारी किए हैं। इसका मतलब है कि अब पेट्रोल […]

You May Like