विजयनगर में सिग्नल से भिड़ी यात्री बस, सुबह बड़ा हादसा टला

इंदौर:शहर में ट्रैफिक पैटर्न बदलने के बाद रविवार सुबह विजयनगर इलाके में एक यात्री बस ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि सिग्नल सड़क पर गिर गया, हालांकि बस में सवार यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई.हादसा सुबह करीब 5:30 बजे रसोमा चौराहे के पास हुआ. उदयपुर से भोपाल जा रही अशोक ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस विजय नगर की ओर आ रही थी. इसी दौरान बस सीधे सड़क के बीच लगे ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई. टक्कर के बाद सिग्नल उखड़कर नीचे गिर गया और बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. बस में करीब 35 यात्री सवार थे.

हादसे के बाद बस में कुछ देर अफरा तफरी मची, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित पाए गए. थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी. पूछताछ में बस चालक प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क की बनावट और सिग्नल की स्थिति बदल गई है. अचानक सामने सिग्नल आने से उन्हें भ्रम हो गया और ब्रेक लगाते लगाते बस टकरा गई. सूचना मिलते ही गश्त कर रहे पुलिस जवान मौके पर भेज दिए थे. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवा दी है. हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल और बस दोनों को नुकसान पहुंचा है.

Next Post

ग्वालियर मेला: झूला सेक्टर में अधिकारियों ने खुद झूलों पर बैठकर परखी मजबूती, फिटनेस जांच में नजर आए संतुष्ट

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में ‘झूला सेक्टर’ अब पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। मेले में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित मनोरंजन देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए झूला व्यापारियों ने जिला प्रशासन और तकनीकी टीम के समक्ष अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों […]

You May Like