‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन करीब 19.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांच दिनों में कुल कलेक्शन 196.50 करोड़ पहुंच चुका है।

वॉर ड्रामा सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में माहौल बना दिया है। देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त वॉर सीक्वेंस के चलते दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही फिल्म 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी और अब पांचवें दिन भी इसकी कमाई चर्चा में बनी हुई है।

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी, इमोशनल एंगल और सनी देओल की पावरफुल परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि फिल्म सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्राफ मजबूती से टिका हुआ है।

Next Post

ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: शहर में इलेक्ट्रिक रिक्शा (ई-रिक्शा) की संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है, इसका सीधा असर पारंपरिक पेट्रोल और सीएनजी ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा है. ऑटो चालक संगठनों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन के समक्ष ज्ञापन और प्रदर्शन […]

You May Like

मनोरंजन