राजस्व दस्तावेजों की गुमशुदगी पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने फर्जी वसीयत प्रकरण एवं राजस्व दस्तावेजों की गुमशुदगी के मामले में लापरवाही सहायक ग्रेड-3 निशांत श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार, सागर नगर द्वारा प्रतिवेदित एक गंभीर प्रकरण में सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी निशांत श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम बहरोल, तहसील खुरई की एक लावारिस भूमि से संबंधित फर्जी वसीयत की जांच के दौरान प्रकट हुई अनियमितताओं के आधार पर की गई है।

तहसीलदार, सागर नगर के अनुसार, यह पाया गया कि ब्रिटिश निवासी स्व. एन.आर. एवट की लावारिस भूमि के मामले में आवश्यक दस्तावेज जांच दल को नहीं सौंपे गए। तहसील सागर नगर में पदस्थ प्रवाचक निशांत श्रीवास्तव द्वारा उक्त प्रकरण न तो पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न ही वर्तमान प्रवाचक श्रीमती सोनू कोरी को सौंपा गया।

Next Post

बेटे ने हत्या के बाद सूखे कुएं में फेंकी थी मां की लाश

Thu May 29 , 2025
उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शासकीय जमीन पर बने एक सूखे कुएं से मंगलवार सुबह एक महिला की तीन दिन पुरानी लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान कमलाबेन (40 वर्ष) निवासी दुनालजा इंगोरिया के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके पुत्र […]

You May Like