ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल भिड़े,युवक की मौत

सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र के निवास पुलिस चौकी अंतर्गत भरसेड़ी ग्राम पंचायत के समीप गडई गांव में आज शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर एवं बाइक के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक धर्मराज यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र करीब 20 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई ।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास पहुंचे हंगामा करते हुए विरोध शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंच लोगों को शांत कराने में लगी हुई है ।मृतक भरसेड़ी गांव का है और यह घटना जिला मुख्यालय बैढ़न से करीब 130किलो मीटर दूर की है।

Next Post

मंत्री शाह के बयान पर विवाद: राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक; धरना देने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri May 16 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश में महिला सैन्य अधिकारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को […]

You May Like