माॅस्को, 24 सितंबर (वार्ता) रूसी उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने कहा है कि बाल्टिक देशों में रूसी भाषियों पर अत्याचार पुरानी यूरोपीय “सभ्यता” के सभी मानदंडों का उल्लंघन है।
श्री ल्यूबिंस्की ने कहा, ” मैं बाल्टिक देशों में रूसी भाषी लोगों पर बढ़ते हुए कठोर उत्पीड़न का उल्लेख करना चाहूंगा जो पुरानी यूरोपीय ‘सभ्यता’ के सभी मानदंडों का उल्लंघन है।”
बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रायजेनकोव ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि बाल्टिक देशों को किसी भी महत्वपूर्ण, शांतिपूर्ण या विकासोन्मुख अंतर्राष्ट्रीय पहल को लागू करने में कोई उपलब्धि प्राप्त नहीं हुयी है।
श्री रायजेनकोव ने यह भी कहा था कि बाल्टिक देश यूरोपीय संघ को यह दिखाना चाहते हैं कि वे यूरोपीय संघ की पूर्वी सीमाओं पर एक चौकी जैसे हैं जो बेलारूसियों और रूसियों को रोके हुए हैं तथा यूरोपीय संघ के लिए कम से कम कुछ तो मायने रखते हैं।
Next Post
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने 70 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये: रक्षा मंत्रालय
Wed Sep 24 , 2025
मॉस्को, 24 सितंबर (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने मंगलवार रात पाँच रूसी क्षेत्रों और काला सागर में 70 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया “पिछली रात बेलगोरोड, कुर्स्क, रोस्तोव, वोल्गोग्राड क्षेत्रों, क्रीमिया गणराज्य और काला सागर के ऊपर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों […]

You May Like
-
10 months ago
युवक के साथ लूट
-
6 months ago
सिडनी में गोलीबारी में कम से कम 17 लोग घायल
-
11 months ago
बीएमओ ने आमद दी
