फडणवीस ने कृषि मंत्री चौहान से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की और राज्य के कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजनाओं की प्रगति और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस मुलाकात में श्री फडणवीस के साथ अधिकरियों का एक दल भी शामिल था। श्री चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कल्पनाशील के धनी मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में किसानों के कल्याण, गांवों के उत्थान और महिलाओं के सशक्तीकरण के अनेक काम हो रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा, “हमारी भेंट काफी सकारात्मक और सार्थक रही है। महाराष्ट्र निरंतर आगे बढ़े और विकसित भारत के संकल्प में अग्रणी योगदान देता रहे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य करेगी।”

 

Next Post

पटना में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा प्रदूषण नियंत्रण परिषद

Fri Jul 25 , 2025
पटना, 25 जुलाई (वार्ता) बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने पटना शहर की बढ़ती आबादी के हिसाब से सड़कों पर पेट्रोल, डीजल चालित वाहनों की बढ़ती संख्या, निर्माण कार्यों में प्रयुक्त निर्माण संयंत्रों, औद्योगिक गतिविधियों अन्य यांत्रिक उपकरणों, विभिन्न अवसर पर लाउडस्पीकर, लोक संबोधन प्रणाली, डी.जे. के अनियंत्रित उपयोग से […]

You May Like