तुर्रा पहाड़ में पलटा ट्रक, ड्राईवर गंभीर

सीधी। कमर्जी थाना अंतर्गत तुर्रा पहाड़ में उ.प्र. से ईंटा लोडकर सीधी की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आज सुबह पलट गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुये ट्रक में फंसे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने डायल 112 से घायल ड्राईवर को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा।

तत्संबंध में कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे तुर्रा घाटी में ट्रक पलटने की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल ट्रक ड्राईवर लाला कोल उम्र 40 वर्ष निवासी भैसोर, ड्रामनगंज उ.प्र. को जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई गई।

Next Post

रामलीला आयोजन को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश

Sat Sep 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के लाल किला के पास आगामी 22 सितंबर से होने वाले रामलीला आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए। यातायात पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता ने शनिवार को बताया कि रामलीला के दौरान शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक […]

You May Like