जबलपुर: यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बल्देवबाग चौक, तीन पत्ती चौक, तैयबअली चौक, पेंटीनाका चौक, त्रिपुरी चौक, कैरब्ज तिराहा, महाराजपुर बाईपास में चैकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले के 273 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 103600 रुपए जुर्माना वसूला गया।
साथ ही नेशनल- स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी यातायात पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिसमें तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के 12 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 12000 रूपये समन शुल्क वसूला गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में की गई। कार्यवाही में दौरान यातयात पुलिस बल मौजूद था।
