शिकार की तलाश में जीसीएफ इस्टेट के पास घूमता देखा गया तेंदुआ

जबलपुर: शिकार की तलाश में दोपहर में घूम रहे तेंदुआ पर जिसकी नजर पड़ी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह वहां से बहुत जल्द से भाग गया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जीसीएफ इस्टेट के पास शिकार की तलाश में तेंदुआ विचरण कर रहा था। जीसीएफ फैक्टरी में कार्यरत कुछ कर्मचारी जब भोजन अवकाश में घर से फैक्टरी जा रहे थे तभी उन्होनें ये देखा और तत्काल जीसीएफ प्रबंधन को सूचना दी। खबर है कि कि जीसीएफ प्रबंधन द्वारा वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई है और मांग की गई है कि तेंदुआ का रेस्क्यू किया जाए।

जानकारी के अनुसार जीसीएफ इस्टेट के पास विद्यानगर न्यू कॉलोनी भी है जहां के रहवासियों में अब तेंदुए के मूवमेंट को लेकर काफी दहशत हो गई है। लोगों की मांग है कि वन विभाग की टीम इस तेंदुआ को पकड़कर कहीं और जंगल में छोड़ दे। विदित हो कि कुछ दिनों पहले भी जीसीएफ इस्टेट के आसपास तेंदुआ को विचरण करते हुए कुछ लोगों ने देखा था। अब दोबारा वहीं दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों व कर्मचारियों को भय है कि कहीं तेंदुआ की चपेट में आकर कोई बड़ी दुर्घटना न घटित हो जाए।

Next Post

तुष्टिकरण की राजनीति का दुष्परिणाम आज भी झेल रही कांग्रेस: राकेश सिंह

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर: तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस के सर पर चढ़कर काम करती है। उसी का दुष्परिणाम कांग्रेस आज भी झेल रही है। जब तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर हो तो हर गलत काम को सही ठहराने की कोशिश कांग्रेस द्वारा की जाती है। ये सारी बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह […]

You May Like