सबसे तेज रोजगार देने वाला राज्य मप्र : डॉ यादव 

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि नीमच की पावन धरा ने प्रदेश को दो मुख्यमंत्री दिए हैं। सूर्य आधारित सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन में नीमच प्रदेश में सौर ऊर्जा का हब बन गया है। देश को सबसे सस्ती बिजली नीमच से मिल रही है। देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्य है मध्यप्रदेश।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में 500 मेगावॉट के सोलर पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने 450 मेगावॉट के शाजापुर सोलर पार्क को भी जनता को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जावरा से उज्जैन भोपाल तक एक नया फोरलेन बनने वाला है। प्रदेश सरकार अगले वर्ष से किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करावाएगी। भादवा माता मंदिर कोरिडोर निर्माण के लिए पूर्व में प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है।

डॉ. यादव ने नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलादभी जोशी भी मौजूद रहे।

1553 करोड रुपए के कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1553.98 करोड़ रूपये लागत के 38 उद्योगों एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोलर पावर यूनिट और उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों के धानुका बायोटेक नीमच और बाबजी ग्रुप नीमच के नव निवेशकों व पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न योजनाओं के 9 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने विभागों और उद्योगों द्वारा लगाई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही जिले में चलाए गए पिंक अभियान के तहत छात्राओं को नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट भी प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास और नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

मप्र हरित ऊर्जा का पॉवर हाउस बनकर उभरा : केंद्रीय मंत्री जोशी

केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, कि ग्रीनको पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट नीमच जिले में बन रहा है। यह देश का सबसे बडा पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट है। उन्होने कहा, कि ग्रीन एनर्जी उत्पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ रहे है। संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिह, एडीजीपी उज्जैन राकेश कुमार गुप्ता, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राकेश व्यास और अन्य मौजूद रहे।

Next Post

होमगार्ड जवानों को बाढ़ आपदा ड्यूटी के लिए बना रहे दक्ष

Mon Jun 29 , 2026
शाजापुर, होमगार्ड नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन मप्र एवं महानिदेशक श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव व कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन अध्यक्ष सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 50 वर्ष तक की उम्र तक के होमगार्ड जवानों को बाढ़ आपदा ड्यूटी में कार्य करने के […]

You May Like