वेतन न मिलने से आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया काम बंद

रीवा, अस्पताल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में मंगलवार को व्यवस्था उस वक्त चरमरा गई जब सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल कर दी.कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं और इलाज कराने पहुंचे मरीजों को दर-दर भटकना पड़ा. आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीने से नियमित वेतन नहीं दिया गया है.

इसी से नाराज होकर उन्होंने काम बंद कर दिया. कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में दो अलग-अलग आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से स्टाफ रखा गया है और संबंधित कंपनी पिछले तीन साल से लगातार मनमानी कर रही है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तुलसी गुप्ता और विपिन पांडेय ने बताया कि कंपनी समय पर मानदेय नहीं देती. वेतन के लिए बार-बार गिड़गिड़ाना पड़ता है. तीन महीने से वेतन लंबित था. हाल ही में दबाव के बाद दो महीने का वेतन जारी किया गया लेकिन उसमें भी एक महीने का वेतन रोक लिया गया. कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी पूरा वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है, घर में त्योहार फीका पड़ गया है. इस पूरे मामले में जब मेडिकल कॉलेज के डीन से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी एकत्र करने की बात कही है.

Next Post

रोझौही न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में फिर से कमिश्नर को ज्ञापन

Tue Nov 3 , 2026
रीवा, जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत रोझौही ग्राम में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का विरोध अब और अधिक उग्र हो गया है. प्रशासनिक स्तर पर जनभावनाओं की लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने […]

You May Like