पूरे क्षेत्र में सबसे महंगा टमाटर बागली मंडी में 420 रुपए कैरेट बिका 

बागली। बागली में लगने वाली सब्जी मंडी में 150 से अधिक सब्जी उत्पादक कृषक अपनी सब्जियों को लेकर आ रहे हैं। सोमवार को ऊंचे में टमाटर 420 रुपए कैरट तक बिका खुले में ₹22 किलो तक बिका वहीं नया अदरक ₹70 किलो एवं अच्छी लहसुन₹70 किलो तक बिकी हरी सब्जियों में शामिल सबसे महंगी सब्जी मेथी की 65रु रही हरा धनिया ₹30 किलो पालक ₹22 किलो वही भिंडी₹20 किलो कद्दू ₹20 किलो लकी ₹10 किलो बैगन ₹6 किलो चावला ₹12 किलो सीताफल ₹30 किलो आलू ₹5 किलो तक बीके मंडी संचालन करने वाले गोवर्धन पाटीदार ने बताया कि बागली के आसपास बहुत अधिक मात्रा में टमाटर की खेती हो रही है और यह टमाटर पूरे जिले में सबसे श्रेष्ठ टमाटर की गिनती में आता है दिखने में लाल और स्वस्थ टमाटर चार से पांच दिन तक बगैर फ्रिज के रुक सकता है इसलिए बागली मंडी में अन्य शहर से भी व्यापारी टमाटर खरीदने आ रहे हैं। नए प्याज की आवक भी शुरू हो गई है 30 से ₹35 किलो तक बेचा जा रहा है।

वही कद्दू फसल का भी बंपर उत्पादन हुआ है जो ₹20 से ₹22 किलो तक बेचा गया मंडी में प्रतिदिन 25 से 30 व्यापारी के अलावा 10 से 12 लोग लोकल क्षेत्र में बेचने वाले सब्जी विक्रेता शामिल रहते हैं। बागली मंडी में फुटकर में माथे पर टोकनी रखकर सब्जी बेचने वाली महिलाओं की संख्या भी 20 से अधिक है यह महिलाएं 2 से 3 घंटे घूम कर नगर में सब्जी बेचकर प्रतिदिन 500 से ₹700 कमा लेती है। इस प्रकार मोटरसाइकिल से गांव-गांव जाकर बेचने वाले युवाओं की संख्या भी 20 से अधिक है यह लोग 2000 से 3000 की सब्जी खरीद कर प्रतिदिन 500 से ₹700 का लाभ अर्जित कर रहे हैं। बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने बताया कि यह खुशी की बात है कि बागली में मंडी के संचालन से 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है शीघ्र ही उनके लिए उचित स्थान और सामान रखने की सुविधा घर की व्यवस्था की जाएगी ताकि खराब मौसम में और धूप में व्यापारियों को एवं किसानों को कोई परेशानी ना आए इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

Next Post

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत का आरोप, न्यायिक जांच होगी

Tue Oct 20 , 2026
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत गढ़ा फाटक में महाकाली दर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक आकाश चौधरी निवासी शहपुरा के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस पर कस्टडी में प्रताड़ना और बर्बरता का सीधा आरोप लगाया है, जबकि […]

You May Like