
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत गढ़ा फाटक में महाकाली दर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक आकाश चौधरी निवासी शहपुरा के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस पर कस्टडी में प्रताड़ना और बर्बरता का सीधा आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोप को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। अब मामले की न्यायिक जांच होगी।
