पंचांग 29 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 07 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल अष्टमीं बुधवासरे रातअंत 4/52, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे दिन 1/53, शूल योगे रातअंत 4/43, विष्टि करणे सू.उ. 6/26, सू.अ. 5/34, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 29 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के सहयोग से आर्थिक कष्ट दूर होगा, सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, वर्ष के मध्य में साहसपूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा, जल्दबाजी के कार्यो से बचें, वर्ष के अन्त में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा, धार्मिक कार्यो में व्यय और रूचि रहेगी, परिश्रम और भागदौड़ सफल होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से शंका प्राप्त होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में प्रगढ़ता आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परेशानी आ सकती है, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी.
——————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 29 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, एवं मिलनसार होगा, अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा, सेवा की भावना इनमें अधिक होगी, इनका सादा और आदर्शवादी जीवन रहता है, माता पिता का आदर करते हैं.
——————————————————-
मेष- लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे, पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी, अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा.
वृषभ- परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें, व्यवसायिक प्रयास सफल होंंगे, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.
मिथुन- मन धन लाभ की नईयुक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव, आलस्य त्याग करें, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा.
कर्क- मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों की ओर ध्यान दें, थोड़ा संयमी व धैर्यवान रहें, नवीन कार्य बनेगा, खानपान पर संयम रखें.
सिंह- नई सामाजिक व्यस्ततायें सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास तीव्र होगा, आय से अधिक धन व्यय होगा, नई संपत्ति क्रय पर विचार होगा.
कन्या- धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यो की ओर मन केद्रित होगा, रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा, भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी.
तुला- राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे, प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा, नई सफलता के आसार बढ़ेंगे, मनोरंजक यात्रा संभाव्य.
वृश्चिक- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे, आय से अधिक धन व्यय होगा, सोचे हुये कार्य में बाधा आयेगी.
धनु- पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें, खरीदी पर विशेष खर्च होगा, पारिवारिक सुख और शांति रहेगी, व्यापार में लाभ होगा.
मकर- नई आकांक्षायेें मन को उद्धेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, आर्थिक चिन्ता रहेगी, पारिवारिक पीड़ा होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.
कुम्भ- जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें.
मीन- छोटी सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें. वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. कार्यो में सफलता मिलेगी.
——————————————————-
व्यापार भविष्य-
कार्तिक शुक्ल अष्टमीं को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कपास के भाव में नरमी का रूख रहेगा, गुड़, खांड़, में समता रहेगी, गेहॅू, जौ, चना, मं मंदी रहेगी, जूटपाट बारदाना, के भाव में उठाव रहेगा, भाग्यांक 2614 है.
——————————————————-
